Vegetarian
Besan Cheela
- 300 views
- 7 shares
- 5 serves
- 00h:10m prep
- 00h:20m cook
बेसन का चीला नाश्ते में खाया जाता है इसमे थोड़ी सी हरी सब्जियां मिला कर बनाई जाती है |घर में बच्चों को टोमेटो सॉस या चटनी के साथ दे सकते है, नमकीन, स्वादिष्ट और पौष्टिक है जो खाने में गरमा गरम नाश्ता पसन्द किया जाता है|
Ingredients
- बेसन - 2 कप
- प्याज - 1/4 कप बारीक कटा हुआ
- टमाटर - 1/4 कप बारीक कटा हुआ
- गाजर - 1/4 कप बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च -1/4 कप बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- अजवाइन - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक स्वादअनुसार
- पानी लगभग – घोल बनाने के लिए
- आवश्यकता के अनुसार तेल
Cooking Instructions
बेसन चीला के लिए घोल तैयार करने की विधि:
- एक कटोरा ले और उसमे बेसन डाल दे।
- सभी सूखे मसाले मिलाकर अच्छे से मिलाये।
- फिर इसमें सभी कीसी हुई सभी सब्जियां डालकर मिलाये।
- धीरे-धीरे इसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिला ले।
- अब इन सभी सामग्री को पानी की मदद से अच्छे से मिलना शुरू करें। अगर बैटर गाढ़ा लगे तो 1 से 3 टेबलस्पून और पानी डालें। अगर घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए।
- इसे 10 मिनिट के लिए ढाक कर रख दें।
बेसन चीला बनाने की विधि:
- धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे के तवा का उपयोग कर रहे हैं, तो गरम करने रखे अगर तवा पर थोड़ा सा तेल फैला दें।
- फिर आंच धीमी कर दें, और एक चम्मच भरा हुआ बेटर ले और तवे पर डालें।
- चम्मच की सहायता से ही गोलगोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला ले और हल्के से और धीरे से फैलाएं ताकि चीला टूट न जाए।
- फिर किनारों पर और चारों तरफ 1/2 से 1 टीस्पून तेल डाल दीजिए।
- गोल्डन ब्राउन होने पर उसे पलट दे फिर थोड़ा सा ऑयल लगाकर दोनो साइड अच्छे से सेंके|
- इसे एक प्लेट में निकालें और बाकि बचे हुए बेटर को भी उसी प्रक्रिया में दोहराए|
- बेसन चीला सादा या हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें।
Comments
Leave a comment
More Recipes from Vegetarian
Latest Recipes View All
Recipe of the Day!
Enter your email to receive delicious recipes daily in your inbox!